हैंडशेक विवाद पर मोहम्मद अजहरुद्दीन का बयान: “हाथ मिलाने में कोई बुराई नहीं”

14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप 2025 के मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। लेकिन जीत के बाद खिलाड़ियों के हैंडशेक से इनकार ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया।

पाकिस्तान ने दर्ज कराई शिकायत

मैच खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। इस घटना ने बवाल मचा दिया और पाकिस्तान टीम ने इसकी शिकायत एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) दोनों से कर दी।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने यहां तक कहा कि इस विवाद में मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट की भी गलती है और उन्हें तुरंत एशिया कप से हटाने की मांग की थी। हालांकि, पाकिस्तान की यह मांग ठुकरा दी गई।

मोहम्मद अजहरुद्दीन का बड़ा बयान

अब इस पूरे विवाद पर भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एनडीटीवी से बातचीत में उन्होंने कहा:

“मेरे हिसाब से हाथ मिलाने में कुछ भी गलत नहीं था। जब आप मैच खेल रहे हैं तो वो सबकुछ करना चाहिए जो खेल का हिस्सा है – जैसे हैंडशेक करना। मुझे नहीं पता कि समस्या क्या थी, लेकिन हाथ मिलाने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए थी। अगर आंदोलन करना है तो फिर खेलना ही नहीं चाहिए। जब आप खेलने उतरे हैं तो पूरी इंटेंसिटी से खेलिए, वरना खेलने की कोई जरूरत नहीं है।”

विवाद की पृष्ठभूमि

मैच के बाद हैंडशेक से इनकार करने पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा प्रेजेंटेशन से भी नदारद रहे। PCB ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए यहां तक धमकी दी थी कि वे यूएई के खिलाफ होने वाले मैच का बायकॉट करेंगे।
पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने समय पर स्टेडियम पहुंचने से भी इनकार कर दिया था, जिसके चलते मुकाबला लगभग एक घंटे की देरी से शुरू हुआ। हालांकि, लंबी बातचीत के बाद टीम खेलने के लिए तैयार हुई, लेकिन उनकी यह मांग कि रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को एशिया कप से हटाया जाए, खारिज कर दी गई।

  • Related Posts

    IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान: “ऐसा सवाल है तो 2000-3000 रन मार दूंगा”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    आईपीएल 2026 से पहले CSK कैंप में पहुंचे संजू सैमसन, धोनी संग लंबी बातचीत ने बढ़ाई उत्सुकता

    Share Add as a preferred…

    Continue reading