“चंपारण में मोदी का हुंकार: कट्टा सरकार नहीं, चाहिए विकास सरकार”

पश्चिम चंपारण, बिहार:शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के कुड़िया कोठी में जनसभा को संबोधित करते हुए राजद और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।उन्होंने कहा कि “बिहार को अब कट्टा वाली सरकार नहीं, बल्कि विकास वाली सरकार चाहिए।”


“राजद-कांग्रेस ने बच्चों को रंगदार बनाया, हमने इंजीनियरिंग कॉलेज”

प्रधानमंत्री ने कहा कि

“चंपारण सत्याग्रह की यह धरती देश को दिशा देने वाली रही है। हमारी सरकार यहां इंजीनियरिंग कॉलेज बना रही है, जबकि राजद और कांग्रेस वाले बच्चों को रंगदार बना रहे हैं।”

मोदी ने दावा किया कि एनडीए सरकार ने बिहार में विकास को गति दी है और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का काम किया है।


“महंगाई डायन खाए जा रे” से लेकर सस्ते इंटरनेट तक का सफर

प्रधानमंत्री ने विपक्ष के शासन काल को याद करते हुए कहा,

“2014 से पहले जब राजद की सहयोगी सरकार थी, तब महंगाई चरम पर थी और गाना चलता था — ‘महंगाई डायन खाए जा रे’। अब हमारी सरकार में मोबाइल से बात करना और वीडियो कॉल दोनों सस्ते हुए हैं। अगर कांग्रेस की सरकार होती, तो वीडियो कॉल भी सपने में दिखती।”


“राजद सबसे भ्रष्ट परिवार, बिहार को बर्बाद किया”

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने गरीबी को बहुत करीब से देखा है,
इसलिए वे जानते हैं कि विकास वहीं होता है जहां भ्रष्टाचार नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया कि

“राजद और कांग्रेस वाले सिर्फ भ्रष्टाचार करना जानते हैं। राजद सबसे भ्रष्ट परिवार है, जिसने बिहार को बर्बादी की ओर धकेला।”


महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और यह “नए बिहार का प्रतीक” है।

सभा के अंत में प्रधानमंत्री ने जनता से अपील की —

“सब लोग मोबाइल निकालें, टॉर्च जलाएं।
यह प्रकाश विकसित बिहार का रास्ता दिखा रहा है,
और लालटेन के अंधकार को कभी लौटने नहीं देगा।”


“11 नवंबर को होगी रिकॉर्ड वोटिंग”

मोदी ने कहा,

“यह मेरी चुनाव की आखिरी सभा है।
मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि 11 तारीख को मतदान होगा, और जब गिनती होगी, तब मैं पटना में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण में आऊंगा।”

सभा के अंत में उन्होंने नारा दिया —
“नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार एनडीए सरकार।”


 

Related Posts

डॉ. संतोष कुमार सुमन ने नीतीश कुमार को राज्यसभा चुनाव–2026 के लिए शुभकामनाएँ दी

Share Add as a preferred…

Continue reading