भागलपुर में मोबाइल चोर पकड़ा, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर की जमकर पिटाई

भागलपुर, अंगारी (जगदीशपुर थाना क्षेत्र)। रविवार की सुबह अंगारी गांव में चोरी के इरादे से घर में घुसा एक मोबाइल चोर ग्रामीणों की सतर्कता के कारण पकड़ लिया गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक अभय कुमार के घर में चोरी करने आया था। घर की महिलाएँ उसे देख ले गईं और शोर मचाया। युवक भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने करीब 2 किलोमीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की गई।

घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। आरोपी युवक अपने घर पुरैनी का रहने वाला बताया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार मोबाइल और धन की चोरी की घटनाएँ हो रही हैं, इसलिए ग्रामीण अलर्ट थे। अभय के परिवार ने पुलिस से लिखित शिकायत करने की प्रक्रिया शुरू की है।

नोट: वायरल वीडियो की पुष्टि संबंधित चैनल द्वारा नहीं की गई है।


 

  • Related Posts

    मोतिहारी के सरकारी स्कूलों में अब मचेगा शोर! खेल सामग्री के लिए ₹25,000 तक का बजट जारी; डीपीओ प्रहलाद गुप्ता ने प्रिंसिपलों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    “हेलो! बोर्ड ऑफिस से बोल रहे हैं, आपकी बहन फेल हो गई है…”; आरा में इंटर रिजल्ट से पहले ठगों का ‘खूनी’ जाल, डेटा लीक पर उठे सवाल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading