भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोर की पिटाई, होमगार्ड परीक्षा से लौट रहे छात्रों ने रंगे हाथ पकड़ा

भागलपुर | 24 जुलाई 2025 — भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, और ताजा मामला तब सामने आया जब एक चोर को छात्रों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी

घटना भागलपुर-दुमका पैसेंजर ट्रेन के स्टेशन पर रुकने के दौरान हुई। होमगार्ड परीक्षा देकर लौट रहे छात्र ट्रेन पर सवार हो रहे थे, उसी दौरान एक युवक ने एक छात्र का मोबाइल छीन लिया और भागने की कोशिश की। मगर सतर्क छात्रों ने तुरंत पीछा कर चोर को दबोच लिया और भीड़ ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर अक्सर मोबाइल, पर्स और बैग चोरी की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन पहली बार चोर को मौके पर ही पकड़ लिया गया। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और किसी तरह भीड़ से चोर को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया

हालांकि जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, चोर की काफी पिटाई हो चुकी थी। रेलवे पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए भेजने के बाद पूछताछ शुरू कर दी है।

स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर न तो सीसीटीवी कैमरों की उचित निगरानी है, और न ही पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती। भीड़भाड़ के समय चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं, जिससे यात्रियों में भय का माहौल है।

प्रशासन से मांग की जा रही है कि स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।


 

  • Related Posts

    बेऊर जेल से कड़ी सुरक्षा में विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, मतदान के बाद फिर भेजे गए जेल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    LPG सिलेंडर से लदे ट्रक का कहर: 3 लोगों को रौंदा, स्कूटी कई मीटर तक घसीटी; एक की मौत, दो महिलाएं गंभीर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *