रूपसपुर में मोबाइल झपटमार गिरोह का पर्दाफाश! चार शातिर अपराधी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद

पटना, 7 अगस्त।राजधानी पटना में झपटमारी की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए रूपसपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 22 जुलाई 2025 को रूपसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नागरमल मोड़ के पास बाइक सवार दो अपराधियों द्वारा एक राहगीर का मोबाइल फोन झपट लिए जाने के मामले में पुलिस ने चार शातिर झपटमारों को गिरफ्तार कर लिया है।

साइंटिफिक टेक्नोलॉजी से मिली सफलता

रूपसपुर थाना कांड संख्या 466/25, धारा 304 BNS के अंतर्गत दर्ज इस मामले की जांच में पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लेते हुए अपराधियों तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से झपटा गया मोटोरोला मोबाइल और घटना में प्रयुक्त यामाहा R15 बाइक भी बरामद कर ली गई है।

गिरफ्तार अपराधी और उनका नेटवर्क

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार की गई है:

  1. विशाल कुमार उर्फ भोंदा (उम्र 24 वर्ष), पिता – बच्चु विश्वकर्मा, निवासी – सादिकपुर, रुकनपुरा, थाना – रूपसपुर।
  2. मंदीप कुमार (उम्र 21 वर्ष), पिता – महेश पासवान, निवासी – कन्हाईपुर, मोकामा; वर्तमान पता – सादिकपुर, रुकनपुरा।
  3. प्रदुमन कुमार (उम्र 26 वर्ष), पिता – भजन साव, निवासी – मंझौली, थाना – बिक्रम; वर्तमान – सादिकपुर, रुकनपुरा।
  4. आनंद कुमार (उम्र 23 वर्ष), पिता – अरुण पासवान, निवासी – सादिकपुर, रुकनपुरा।

बरामदगी

  • मोटोरोला टचस्क्रीन मोबाइल फोन, IMEI: 350806091195756 / 350806091195764
  • यामाहा R15 बाइक, रजिस्ट्रेशन नंबर: BR01EE6557

पुलिस टीम की सक्रियता

इस कार्रवाई में निम्न अधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही:

  • प्र. पु. अ. नि. पवन कुमार
  • प्र. पु. अ. नि. गणेश कुमार
  • स. अ. नि. रजनीकांत पासवान
  • पीटीसी 5935 बुलेट कुमार सिंह
  • अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की तकनीकी टीम

पुराना आपराधिक इतिहास भी आया सामने

गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास भी पुलिस रेकॉर्ड में दर्ज है:

  • प्रदुमन कुमार:
    • रूपसपुर कांड संख्या 906/23, दिनांक 07.11.23, धारा – 341/323/307/504/34
  • आनंद कुमार:
    • रूपसपुर कांड संख्या 698/23, दिनांक 29.08.23, धारा – 356/379/411
  • मंदीप कुमार:
    • उत्पाद थाना पटना कांड संख्या 2246/24, धारा – 30 (ए) बिहार मद्य निषेध अधिनियम

पुलिस ने जताई राहत, पर दी चेतावनी

पुलिस ने यह सफलता राजधानी में सक्रिय छोटे आपराधिक गिरोहों के विरुद्ध एक मजबूत संदेश के रूप में बताई है। पुलिस की मानें तो रुकनपुरा क्षेत्र में कई छोटे-छोटे संगठित गिरोह सक्रिय हैं, जिन पर अब विशेष निगरानी रखी जा रही है।


 

  • Related Posts

    जेडीयू दफ्तर बना ‘अखाड़ा’! नीतीश के राज्यसभा जाने पर भड़के कार्यकर्ता; पकवान फेंके, कुर्सियां तोड़ीं; अपने ही नेताओं पर फूटा गुस्सा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading