खगड़िया में बाढ़ में घर से टकरायी नाव बाल-बाल बचे विधायक संजीव

खगड़िया। परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार की नाव बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरा के क्रम में बुधवार की देर शाम नाव एक घर से टकरा गयी। बताया जा रहा है कि ़खराब मौसम में बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरा के क्रम में आश्रम व कटघरा गांव से लौटने के दौरान भूरिया दियारा के निकट उनकी नाव तेज बहाव के कारण नाव एक घर से टकरा गई।

इसके कारण अंधेरे में नाव गलत दिशा में चले जाने से तीन घंटे विधायक पानी में फंसे रहे। गहरे खाई के कारण नाव बढ़ नहीं रही थी। लगभग तीन घंटे तक नाव वहीं फंसी रही।

इससे साथ चल रहे लोगो के बीच अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम द्वारा भी कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया। विधायक डा. संजीव ने कहा कि बाढ़ की इस आपदा में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए विधायक नाव के माध्यम से गोगरी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण किया।

  • Related Posts

    भागलपुर में भारत बंद का दिखा असर: समाहरणालय गेट पर वाम दलों का हल्ला बोल; केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुंगेर में ‘रोज डे’ पर पति को दिया शराब का जाम, ब्यूटी पार्लर में पिस्टल के साथ दिखाई ‘दबंगई’; रील वायरल होते ही पुलिस ने नापा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading