विधायक को बिहार विधानसभा से निकाला, संजय सिंह बोले-बिहार में आपातकाल लागू

पटना: भाजपा नेता विजय सिंह की मौत मामले ने तूल पकड़ लिया है। बिहार विधानसभा के मानसूत्र सत्र के चौथा दिन भी हंगामेदार रहा। मार्शल ने भाजपा नेताओं को उठाकर सदन से बाहर कर दिया।

बिहार विधानसभा में भाजपा नेताओं के हंगामा करने पर मार्शल ने भाजपा विधायक संजय सिंह को टांगकर सदन से बाहर कर दिया। इसपर भाजपा विधायक संजय सिंह ने प्रतिक्रिया भी दी।

उन्होंने कहा कि मैं कल की घटना की निंदा कर रहा था। कल राज्य सरकार के किये गये अत्याचार के बारे में बोल रहा था। अचानक, अध्यक्ष ने मार्शलों से मुझे ले जाने के लिए कहा और उन्होंने मुझे विधानसभा भवन से बाहर निकाल दिया। मुझे चोट लगी है। संजय सिंह ने कहा कि यह सरकार हमें न तो विधानसभा भवन में और न ही सड़कों पर बोलने दे रही है। उन्होंने बिहार में आपातकाल लागू कर दिया है।

बता दें कि भाजपा नेता विजय सिंह की मौत मामले में पटना पुलिस ने सफाई दी है। बिहार पुलिस ने दावा किया कि भाजपा पदाधिकारी विजय कुमार सिंह लाठीचार्ज में नहीं मारे गए क्योंकि जब पुलिस कार्रवाई हुई तो वह पटना में विरोधस्थल पर मौजूद ही नहीं थे।

  • Related Posts

    पूर्णिया में ‘कलंक’ बना ससुर! गर्भवती बहू के साथ दरिंदगी की कोशिश, फिर मर्डर कर मुर्गी फॉर्म में छिपाई लाश; ‘कातिल’ पिता का मददगार बना पति

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    ‘गरिमा के साथ विदा’—सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 13 साल बाद थमेगी हरीश की ‘सांसों की जंग’, पहली बार मिली इच्छा मृत्यु की मंजूरी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *