झारखंड की चुनावी सभा में मिथुन के साथ हो गया खेला, पाकेटमारों ने उड़ा लिया एक्टर का पर्स

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पहले चरण का चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है और 13 नवंबर को वोटिंग होनी है। वोटिंग से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो हैरान करने वाला है।

दरअसल, बॉलीवुट के दिग्गज अभिनेता और बंगाल में बीजेपी के वरिष्ठ नेता मिथुन चक्रवर्ती धनबाद के निरसा विधानसबा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। चुनावी सभा में पहुचे मिथुन के साथ यहां बड़ा खेला हो गया। भीड़ में मौजूद पॉकेटमारों ने मिथुन का पर्स उड़ा लिया।

जब मिथुन को उनका पर्स चोरी होने का पता चला तो उन्होंने वहां मौजूद बीजेपी नेताओं को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मंच से ही बीजेपी के नेता लोगों से मिथुन का पर्स लौटाने की अपील करने लगे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मंच पर मौजूद बीजेपी नेता यह कहते दिख रहे हैं कि जिस किसी ने भी मिथुन दा का पर्स लिया है वह उन्हें वापस लौटा दे। बीजेपी नेता कहते दिख रहे हैं कि आपसे आग्रह है कि जिस किसी ने भी मिथुन दा का पर्स लिया हो कृपया आप आकर के मिथुन दा का पर्स लौटा दीजिए। वायरल हो रहा वीडियो चर्चा का विषय बन गया है।

बता दें कि धनबाद में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को बीजेपी के स्टार प्रचारक मिथुन चक्रवर्ती चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए निरसा विधानसभा क्षेत्र पहुंचे थे। बीजेपी उम्मीदवार अपर्णा सेन गुप्ता के सपोर्ट में जनसभा को संबोधित करने के दौरान किसी ने मिथुन का पर्स मार लिया। इस घटना के बाद उन्हें अपना कार्यक्रम जल्द ही खत्म करना पड़ा।
  • Related Posts

    दिल्ली में नर्सिंग छात्रा से दरिंदगी! होम केयर ड्यूटी के दौरान किया दुष्कर्म; जामताड़ा में फूटा गुस्सा, छात्राओं का भारी प्रदर्शन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *