महिला के साथ बदमाशों ने किया लूटपाट, चलते ऑटो रिक्शा से आईफोन लूटा; जानें पूरा मामला

दिल्ली से सटे नोएडा में एक महिला के साथ चलते ऑटो में लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने न केवल महिला का आईफोन लूटा बल्कि इस छीना-झपटी में महिला ऑटो से नीचे भी गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की पहचान महागुन माईवुड्स सोसाइटी की निवासी ज्योति मौर्या के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?

बिसरख थानाक्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने चलते ऑटो रिक्शा से एक महिला का कीमती आईफोन लूट लिया और इस दौरान महिला वाहन से गिर गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस उपायुक्त (जोन-2) सुनीति ने बताया कि महागुन माईवुड्स सोसाइटी की निवासी ज्योति मौर्या 13 नवंबर को ऑटो में सवार होकर कहीं जा रही थीं, तभी बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनसे उनका कीमती मोबाइल फोन लूट लिया।

महिला को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया

उन्होंने बताया कि छीना-झपटी के दौरान महिला ऑटो रिक्शा से गिर गई, और उसे गंभीर चोट आई हैं और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से बदमाशों की तलाश की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    हलवाई की दुकान पर दर्दनाक हादसा, खौलते तेल में गिरने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत; परिजनों ने कार्रवाई की मांग की

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *