रांची में उपद्रवियों ने मचाया तांडव, हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ के बाद फैला तनाव; लोगों के बीच आक्रोश

झारखंड की राजधानी रांची में उपद्रवियों ने जमकर तांडव किया है। यहां एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई है। घटना मांडर थाना इलाके की बताई जा रही है। हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, रांची के मांडर में एक साथ चार मंदिरों में स्थापित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया था। जैसे ही इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली तो उनका गुस्सा टूट पड़ा। हजारों लोग लाठी-डंडों और हथियारों के साथ सड़क पर उतर आए। कई जगहों पर लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन भी किया। हालात को ध्यान में रखते हुए इलाके में पुलिसबल की तैनाती की गई है और स्थानीय लोगों को शांत कराने की कोशिश की जा रही है।

किन मंदिरों में तोड़फोड़?

मिली जानकारी के मुताबिक, मांडर के मुड़मा स्थित महावीर मंदिर, छोटा बजरंग बली मंदिर, बूढ़ा महादेव और मड़ई देवी मंडप में स्थित प्रतिमाओं को असामाजिक तत्वों ने कटर मशीन से खंडित किया। शुक्रवार सुबह इसकी खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और देखते-देखते हजारों लोग लाठी-डंडों और हथियारों के साथ सड़क पर आ गए। इनमें महिलाओं की भी बड़ी तादाद थी। लोग मूर्तियों को खंडित करने वालों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने और फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।

सड़कें की गईं जाम

गुस्साए लोगों ने सड़क पर जगह-जगह बांस से बैरिकेडिंग कर दी। सड़क पर टायर डालकर आग लगा दी गई। एनएच-75 पर दोनों ओर से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। रांची के एसडीओ दीपक दुबे और ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो उत्तेजित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। ग्रामीण एसपी ने कहा है कि पुलिस मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने वालों का पता लगाने में जुटी है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम एसआईटी का गठन किया जाएगा।

इधर, झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंदिरों में प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि रांची ज़िले में हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की घटनाएं तो मानो अब आम बात हो गई है। उन्होंने अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *