बिहार में नाबालिग लड़की से हैवानियत, बगीचे में ले जाकर 6 बदमाशों ने किया सामूहिक दुष्कर्म ; 2 आरोपी गिरफ्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर से खौफनाक दिल दहलाने वाला मामला सामने निकलकर आया है। दरअसल यहां 6 लोगों ने एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।

बगीचे में ले जाकर 6 बदमाशों ने की दरिंदगी

मिली जानकारी के अनुसार,घटना मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना के संबंध में बताया कि बच्ची किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान रास्ते में लड़की को अकेला देखकर 6 बदमाश उसको जबरन पकड़कर एक बगीचे में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद बगीचे में ही नाबालिग को बेहोशी की हालत में छोड़कर चले गये। वहीं जब लड़की घर नहीं आई तो परिजनों द्वारा खोजबीन की गई। इसी क्रम में मां को लड़की एक बगीचे में बेहोशी हालत में मिली। जिसके बाद पीड़ित बच्ची को घर लाया गया और घटना की जानकारी मिली।
बताया जा रहा है कि घटना 1 मार्च की है। वहीं घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने 6मार्च यानी बीते गुरुवार को 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। वहीं पुलिस ने भी शिकायत दर्ज होने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

  • Related Posts

    बिहार राज्यसभा चुनाव: एनडीए उम्मीदवारों की सूची में उपेंद्र कुशवाहा का नाम तय, पांचवीं सीट पर मुकाबला तय

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, नितिन नबीन और शिवेश कुमार राम को मौका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *