बेतिया में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, घर के पास से उठाकर ले गए आरोपी

घटना मझौलिया थाना क्षेत्र की है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ कर लिया और मामले की जांच में जुट गई है.

बेतिया में नाबालिग लड़की से गैंगरेप : बताया जाता है कि चार फरवरी को सरस्वती पूजा देखकर नाबालिग लड़की घर वापस आ रही थी. लड़की के घर के पास से नाबालिग को बगल के घर में दोनों लड़के उठाकर ले गए और वहां पर दोनों ने वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए.

पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा : नाबालिग बच्ची के शोर मचाने पर आस पास के लोग और घरवाले पहुंचे. बच्ची के पिता ने थाना में कल आवेदन दिया. मझौलिया थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है. दो आरोपियों में एक आरोपी नाबालिग है.

घात लगाकर वारदात को दिया अंजाम : स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के दिन नाबालिग बच्ची के घर की कुछ दूरी पर दोनों लड़के घात लगा बैठे थे. रात नौ बजे के करीब जब नाबालिग बच्ची सरस्वती पूजा देखकर घर पहुंचने वाली थी तभी दोनों लड़के उसे उठाकर दूसरे जगह ले गए और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

‘पीड़िता के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है. आरोपियों को स्पीडी ट्रायल चला कर सजा दिलाई जाएगी.”– विवेक दीप, सदर एसडीपीओ

  • ये भी पढ़े..

    कटिहार में जंगली जानवर का आतंक: देर रात कई लोगों पर हमला, गांव में दहशत, वन विभाग की तलाश जारी

    Share Add as a preferred…

    बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: दो स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत, 9 घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *