पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर मंत्री संतोष सुमन ने जताई संवेदना

बिहार सरकार के प्रावैधिकी एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। डॉ सुमन ने शोक संदेश में कहा कि मनमोहन सिंह ने भारत में आर्थिक सुधार को गति दी और उदारवाद की नींव डाली थी।

उन्होंने भारत के आर्थिक विकास की राह आसान करने का भरसक प्रयास  किया। वह सादगी के प्रतीक नेता के बतौर विख्यात थे। उन्होंने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह के जीवन मूल्यों से कांग्रेस को भी बहुत कुछ सीख लेनी चाहिए।

मंत्री संतोष सुमन ने कहा की उनके निधन से भारतीय राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र को बड़ी क्षति पहुंची है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और दुख की घड़ी में उनके शोक संतप्त परिजनों को धैर्य व साहस प्रदान करें।

  • Related Posts

    नीट छात्रा मौत मामला: निजी अस्पताल के कर्मी से घंटों पूछताछ, कोचिंग सहेलियों से भी ली गई जानकारी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर : लोकल और पैसेंजर ट्रेनों में बढ़ेंगे कोच, भीड़ कम करने के लिए रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *