मंत्री संतोष कुमार सुमन ने किया पचौली एस्थेटिक्स एंड वेलनेस का उद्घाटन, आधुनिक स्वास्थ्य और सौंदर्य सेवाओं का नया अध्याय

भारत की अग्रणी होलिस्टिक हेल्थ, वेलनेस और एस्थेटिक्स कंपनी पचौली एस्थेटिक्स एंड वेलनेस ने पटना में अपने नए और अत्याधुनिक केंद्र का शुभारंभ किया, जिसका उद्घाटन आईटी, आपदा प्रबंधन और लघु सिंचाई मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन के द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने इस संस्थान के शुभारंभ के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

आपको बता दें कि पचौली ने भारत में अपनी मजबूत पहचान बनाई है और देश भर में 8 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 31 क्लीनिक संचालित कर रही है। इनमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश और पंजाब शामिल हैं। 2010 में स्थापित होने के बाद से पचौली ने आधुनिक मेडिकल एस्थेटिक्स और प्राचीन आयुर्वेद विज्ञान को मिलाकर व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार व्यापक स्वास्थ्य समाधान प्रदान किए हैं।

पटना केंद्र की साझेदारी प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ विनीता सिंह के साथ की गई है, जो महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र में अपने विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। यह नया केंद्र उन्नत सेवाएं प्रदान करेगा, जिसमें त्वचा और बाल पुनर्जीवन उपचार, वजन प्रबंधन और बॉडी कंटूरिंग एस्थेटिक गायनोकोलॉजी – होलिस्टिक हीलिंग के साथ पहली बार एकीकरण और आयुर्वेद-आधारित वेलनेस थेरेपी खास है।

डॉ विनीता सिंह ने कहा, “एक स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में, मेरा मिशन हमेशा से महिलाओं के स्वास्थ्य को समग्र रूप से बेहतर बनाना रहा है। पचौली के साथ साझेदारी करके मैं इस दृष्टि को पारंपरिक स्वास्थ्य सेवाओं से आगे ले जा रही हूं और एस्थेटिक और वेलनेस समाधान प्रदान कर रही हूं, जो व्यक्तियों को आत्मविश्वास से भर देते हैं।”

पचौली की संस्थापक और मेंटर डॉ प्रीति सेठ ने पटना में विस्तार के बारे में अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “पचौली ने हमेशा कटिंग-एज एस्थेटिक समाधानों को होलिस्टिक हीलिंग के साथ एकीकृत करके वेलनेस को क्रांतिकारी बनाने में विश्वास किया है। पटना में हमारी उपस्थिति के साथ, हम बिहार के लोगों को विश्व स्तरीय त्वचा, बाल और वेलनेस सेवाएं प्रदान करने का लक्ष्य रखते हैं।”

  • Related Posts

    बिहार के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पूर्णिया भाजपा जिलाध्यक्ष विवाद: महिला नेत्री के साथ अभद्रता के बाद पद से हटाए गए मनोज सिंह, पार्टी ने भेजा सख्त संदेश

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *