भागलपुर : प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह ने जोगसर मेहतर टोला में मनाया स्वतंत्रता दिवस

भागलपुर, 15 अगस्त 2025 —79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भागलपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 21, मेहतर टोला, जोगासर में ध्वजारोहण समारोह उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री एवं भागलपुर जिला के प्रभारी मंत्री श्री संतोष कुमार सिंह विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए और स्थानीय लोगों के साथ आज़ादी के इस महापर्व को मनाया।

ध्वजारोहण का गौरव मेहतर टोला के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति श्री कैलाश हरि को मिला, जिन्होंने पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराया। झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रगान गूंजा और उपस्थित जनसमूह ने देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) श्री विकास कुमार, नगर पुलिस उपाधीक्षक श्री अजय कुमार चौधरी, विकास मित्र श्री दिलीप कुमार दास सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय नागरिक, महिलाएँ और बच्चे उपस्थित थे। बच्चों ने देशभक्ति गीत गाकर और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।

स्थानीय लोगों ने मंत्री महोदय के आगमन को प्रेरणादायक बताया और कहा कि ऐसे अवसर समाज में एकजुटता और देशप्रेम की भावना को और मजबूत करते हैं।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    भागलपुर: समाजसेवी और जेपी आंदोलन के वरिष्ठ सेनानी बीरेंद्र नारायण सिंह उर्फ मनोज माइकल को महापौर बसुंधरा लाल ने दी श्रद्धांजलि

    Continue reading
    नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ सरकारी डॉक्टर समेत 4 तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो वाहन जब्त

    Continue reading