मंत्री डॉ० प्रेम कुमार ने कृषि वानिकी योजनान्तर्गत लाभुकों के बीच प्रोत्साहन राशि का किया वितरण

डॉ० प्रेम कुमार मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार के द्वारा शनिवार को अरण्य भवन में कृषि वानिकी योजना के लाभुकों के बीच प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया। मंत्री के द्वारा अरण्य भवन, पटना में वैशाली जिले के 08 कृषकों के बीच रू० 1.28/- लाख राशि, पटना जिले के 54 कृषकों के बीच 4.28/- लाख की राशि, एवं भोजपुर जिले के 233 कृषकों के बीच रू० 17.09/- लाख की राशि का वितरण किया गया। राज्य के सभी जिलों में योजनान्तर्गत कृषकों के बीच माह दिसम्बर, 2024 में कुल रू० 2 करोड़ से अधिक राशि का वितरण किया गया।

मंत्री द्वारा कृषकों को योजना संबंधी जानकारी दी गयी तथा लघु वन उपज के संबंध में कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त मंत्री के स्तर से कृषकों को योजना में सम्मिलित होने के लिये धन्यवाद दिया गया। देश के उत्थान में उनके द्वारा जवानों एवं किसानों के योगदान का भी उल्लेख किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों से योजना के संबंध में विचार एवं सुझाव लिये गये। इसके अतिरिक्त जानकारी दी गयी कि जिलों में मुख्यमंत्री निजी पौधशाला स्थापना योजनान्तर्गत योजना में शामिल कृषकों के बीच कुल रू० 114739160/- का वितरण भी किया जाना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री के साथ-साथ प्रभात कुमार गुप्ता, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (HOFF), बिहार, अरविन्दर सिंह, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक-सह-मुख्य वन्यप्राणी प्रतिपालक, बिहार, अभय कुमार द्विवेदी, निदेशक, हरियाली मिशन, एस० चन्द्रशेखर, मुख्य वन संरक्षक (मुख्यालय), कुमारासामी, अपर निदेशक, हरियाली मिशन एवं गौरव ओझा, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, पटना वन प्रमण्डल, अमित कुमार, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, वैशाली वन प्रमण्डल के द्वारा भाग लिया गया।

  • ये भी पढ़े..

    दरियापुर भट्ठी में नए शहरी स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत, पटना में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया विस्तार

    Share Add as a preferred…

    भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, भागलपुर में कैंडल मार्च के साथ निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *