पटना साहिब लोस क्षेत्र के कई इलाकों का मंत्री अशोक चौधरी ने किया दौरा, लोगों से भीम संसद में आने का दिया निमंत्रण, दलित समाज के लोगों ने किया जोरदार स्वागत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने आगामी चुनावों में बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी रथ को रोकने की तैयारियां तेज कर दी है। इस सिलसिले में पार्टी के नेताओं ने पूरे राज्य का भ्रमण शुरू कर दिया है। वहीँ पटना में आगामी 26 नवम्बर को भीम संसद का आयोजन किया जायेगा।

इसमें शामिल होने के लिए बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी राज्य के विभिन्न इलाकों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज अशोक चौधरी पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के कई इलाकों में पहुंचे। जहाँ उन्होंने लोगों से 26 नवम्बर को पटना पहुँचने का अपील किया। वहीँ मंत्री अशोक चौधरी का दलित और अति पिछड़ा समाज के लोगों ने जमकर स्वागत किया।

मंत्री अशोक चौधरी के जदयू एमएलसी संजय सिंह भी भीम संसद को लेकर तमाम लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं कि आप लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी हक की लड़ाई लड़ने के लिए पटना के वेटरनरी कॉलेज पहुंचे। इस दौरान दोनों नेता पटना साहिब लोक सभा क्षेत्र के संपतचक के आसपास के इलाके में गए और लोगों के घर घर जाकर पटना का आने का अपील किया।

 

  • Related Posts

    बिहार में हड़ताली अफसरों को ‘अल्टीमेटम’ और ‘अभयदान’! विजय सिन्हा बोले– “24 घंटे में काम पर लौटें, नहीं होगी कोई कार्रवाई”; मार्च क्लोजिंग पर संकट देख नरम पड़ी सरकार?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना के गांधी मैदान में ‘एग्रो बिहार 2026’ का मेगा क्लोजिंग! 35 हजार किसानों ने देखा ‘खेती का भविष्य’; करोड़ों के कृषि यंत्रों पर बरसी ₹1.85 करोड़ की सब्सिडी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *