CM हाउस पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद मुख्यमंत्री से की मुलाकात

इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी CM आवास पहुंचे हैं। जेडीयू में राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद सीएम नीतीश कुमार से मिलने के लिए अशोक चौधरी पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि अब से थोड़ी देर पहले ही CM नीतीश कुमार अशोक चौधरी पर मेहरबान होते हुए पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दिए हैं। अब अशोक चौधरी का कद जेडीयू में बढ़ गया है। उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। सियासी पंडितों की माने तो CM नीतीश ने इस फैसले से दलित कार्ड चला है। अशोक चौधरी ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक विवादास्पद पोस्ट किया था, जिसे लेकर कयास लगाए गए थे कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष है। पार्टी के ही कुछ नेताओं ने इसके लिए अशोक चौधरी की आलोचना की थी।

आपको बता दें कि मंत्री अशोक चौधरी नीतीश कुमार के बेहद करीबी हैं। नीतीश कुमार ने कुछ दिन पहले अशोक चौधरी के कंधे पर सिर रखते हुए कहा था कि हम आपको बहुत प्यार करते हैं।

  • Related Posts

    मार्च में मौसम का दोहरा असर: कहीं तेज गर्मी तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट, बिहार समेत कई राज्यों में चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    यूपी में दारोगा बनने का सपना: बिहार के 55 हजार से अधिक युवाओं ने भरा फॉर्म, 14–15 मार्च को होगी परीक्षा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading