भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

भागलपुर में मिनीगन फैक्ट्री का उद्वेदन हुआ है. बंगाल और बिहार एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बड़ी करवाई की है.

कहलगाँव अमडंडा थाने से महज आधे किलोमीटर की दूरी मौत का सामान तैयार किया जा रहा था.चाँदपुर गांव से बिहार और बंगाल की एसटीएफ ने भारी मात्रा में अर्ध निर्मित व निर्मित बैरल के साथ 5 को गिरफ्तार किया है.

जिसमें तीन मुंगेर एक खगड़िया का रहने वाला है. STF ने हथियार बनाने में प्रयुक्त मशीन और अन्य सामग्री भी बरामद किया गया है. नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने की बात सामने आ रही है.

लेकिन भागलपुर के एसएसपी आनंद कुमार ने इस बात से इनकार किया है. एसएसपी ने कहा कि सभी से गहन पूछताछ की जा रही है.

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर खुलेगा अस्थायी रेल थाना

    Share Add as a preferred…

    पीरपैंती-गोड्डा रेल परियोजना को मिली रफ्तार, लाइन पर बनेंगे कुल सात रेलवे स्टेशन

    Share Add as a preferred…