झारखंड से उतरे पानी से एमजीआर सड़क पुल डूबा

तीन दिनो से हो रही लगातार वर्षा के कारण झारखंड के पहाड़ी इलाके से उतरने वाले पानी के बहाव से कैरिया पंचायत के बदलबाबा स्थान के समीप कोआ नदी पर बना पुल डूब गया है। सड़क पुल पर 2 से 3 फीट पानी बह रहा है। बाढ़ के पानी के कारण कैरिया पंचायत के वार्ड संख्या 1, 2 और 3 के लगभग 300 घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। रानीदियारा के कटाव पीडितो ने सामुदायिक कीचन संचालन कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को शिवनारायणपुर-बरोहिया सडक को जाम कर दिया।

बाढ़ का पानी घटने पर दुर्गंध से परेशानी

गोराडीह क्षेत्र से बाढ़ का पानी तेजी से घट रहा है, लेकिन इसके साथ ही लोगों को दुर्गंध से बीमारी होने का भी खतरा सता रहा है। सरकरी स्तर पर इसके लिए ब्लीचिंग पाउडर आदि के छिड़काव की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है। उधर बाढ़ के पानी से सारा फसल भी खराब हो गया है।

एनएच 80 के किनारे रह रहे बाढ़ पीड़ितों की बढ़ी परेशानी 

घोघा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों का पानी घटने के बाद भी परेशानी बरकरार है। बुधवार को हुई बारिश ने बाढ़ पीड़ितों की परेशानी बढ़ा दी है। पन्नूचक फुलकिया गांव के समीप एनएच 80 मुख्य मार्ग के किनारे कई बाढ़ पीड़ित डेरा डाल हुए है, लेकिन अभावग्रस्त जिंदगी जीने को मजबूर हैं।

  • Related Posts

    भागलपुर में ट्रैफिक पुलिस की ‘डिजिटल’ पहल: फेसबुक लाइव पर आए DSP संजय कुमार; कहा- सड़क पर एक गलती से पूरा परिवार हो जाता है बर्बाद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading