गुलमर्ग में पारा शून्य से 10 डिग्री नीचे पहुंचा

श्रीनगर/ जयपुर, एजेंसी। कश्मीर घाटी में शीतलहर का प्रकोप जारी है। उत्तरी कश्मीर में ‘स्कीइंग’ गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे था। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कोनीबल में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं, श्रीनगर में रात के समय तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

हिमाचल में पहाड़ियां बर्फ से ढकीं 

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला और उसके आसपास के इलाकों में शीतलहर जारी है। रविवार की रात न्यूनतम तापमान 0 से 1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। धौलाधार की पहाड़ियां बर्फ से ढक गईं।

पड़ रही कड़ाके की ठंड

हरियाणा और पंजाब में सोमवार को कड़ाके की ठंड रही और दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। दोनों राज्यों में सुबह-सुबह कोहरे की मोटी चादर के कारण दृश्यता कम हो गई।

  • ये भी पढ़े..

    फिरोजाबाद में दोहरी मौत से मचा हड़कंप, पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी मारी गोली, कई सवालों के घेरे में घटना

    Share Add as a preferred…

    गुना की महिला आरक्षक की रहस्यमयी मौत: जेंडर परिवर्तन की चर्चा, पारिवारिक दबाव और कई अनसुलझे सवालों के बीच जांच तेज

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *