बिहार के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर आने वाला है। श्रम संसाधन विभाग की ओर से खगड़िया और मुंगेर में मेगा जॉब कैंप का आयोजन हो रहा है। दोनों जिलों में कुल 400 पदों पर उम्मीदवारों की सीधी भर्ती की जाएगी।
3 दिसंबर: खगड़िया में मेगा जॉब कैंप
बुधवार 3 दिसंबर को खगड़िया में जिला नियोजनालय की ओर से जॉब कैंप लगाया जा रहा है।
स्थान: जिला नियोजन कार्यालय, शांति पैलेस, पुरानी कचहरी रोड, बालुआही
समय: सुबह 10 बजे से शुरू
कैंप में SUBROS LIMITED, TVS Training & Services जैसी बड़ी कंपनियां भाग लेंगी।
“इस जॉब कैंप में डिप्लोमा ट्रेनी, अप्रेंटिस ऑपरेटर, फैक्ट्री वर्कर और असेंबली टेक्नीशियन सहित कुल 200 पदों पर भर्ती होगी।”
— राणा अमितेश, प्रभारी नियोजन पदाधिकारी, खगड़िया
4 दिसंबर: मुंगेर में मेगा जॉब कैंप
गुरुवार 4 दिसंबर को मुंगेर के संयुक्त श्रम भवन में कैंप लगेगा।
समय: सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक
इस कैंप में भी 200 पदों पर बहाली होगी।
“10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.टेक, बीएससी, बीकॉम, बीए से लेकर विभिन्न तकनीकी ट्रेड वाले युवा इसमें शामिल हो सकते हैं।”
— राणा अमितेश, प्रभारी पदाधिकारी, मुंगेर
वेतन और योग्यता
- वेतन: ₹17,000 से ₹22,000 प्रतिमाह
- उम्र सीमा: 18 से 30 वर्ष
- सुविधाएं: ट्रांसपोर्ट, बोनस, कैंटीन और बस सुविधा
कहाँ मिलेगी नौकरी?
चयनित अभ्यर्थियों की पोस्टिंग चेन्नई और बेंगलुरु में होगी, जहाँ बड़ी कंपनियाँ युवाओं को रोजगार प्रदान कर रही हैं।
आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवार कैंप में आते समय साथ लाएँ—
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र
- 2 पासपोर्ट फोटो
- NCS पोर्टल पर किया गया रजिस्ट्रेशन
NCS Portal: www.ncs.gov.in


