भागलपुर में SIR को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक, आज दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि

भागलपुर, 01 सितम्बर।विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन के वार रूम में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि दावा और आपत्ति दर्ज कराने की आज अंतिम तिथि है। उन्होंने कहा कि यदि किसी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूट गया है या किसी मृतक अथवा अनुपस्थित व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज है, तो संबंधित व्यक्ति शपथ पत्र के साथ दावा-आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती श्वेता कुमारी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधि मौजूद थे।


 

  • ये भी पढ़े..

    औरंगाबाद में हैवानियत: सिंचाई कॉलोनी के जर्जर भवन में नेपाल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म; पुलिस ने 2 वयस्कों को किया गिरफ्तार, 15 वर्षीय किशोर भी पकड़ाया

    Share Add as a preferred…

    पूर्व रेलवे का बड़ा सुरक्षा अभियान, 807 रेलवे फाटक हुए इंटरलॉक्ड, 579 अंडरपास बनाकर यात्रियों की सुरक्षा को मिली नई मजबूती

    Share Add as a preferred…