गया में मेडिकल की छात्रा ने कॉलेज के हॉस्टल में की आत्महत्या, पंखे से झूलता मिला शव

गया: रविवार की सुबह गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीजी होस्टल में डॉ. वंदना का शव बरामद हुआ. उनके कमरे में उनका शव पंखे से झूलता हुआ बरामद हुआ है. घटना के बाद हॉस्टल में अफरा तफरी मची रही. कमरे के आगे लोगों की भीड़ लग गई।

सूचना मिलते ही मगध मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई. पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार डॉ. वंदना अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में पीजी कर रही थीं. वह पीजी फस्ट ईयर की छात्रा थी. वंदना मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर की रहनेवाली थीं. आशंका है कि उन्होंने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी. पुलिस भी मामले को आत्महत्या का ही बता रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी खुलासा हो पाएगा. मामले में कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है. सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

  • Related Posts

    बिहार को मिल सकता है नया राज्यपाल, 12 मार्च को पटना पहुंच सकते हैं सैयद अता हसनैन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading