जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के MBBS छात्र ने की खुदकुशी, अस्पताल में हंगामा से इमरजेंसी समेत कई विभाग बंद

बिहार के भागलपुर में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 2019 बैच के एमबीबीएस छात्र राजीव रंजन ने खुदकुशी कर ली है. घटना की जानकारी मिलने के बाद सैकड़ो की तादात में पहुंचे मेडिकल छात्रों ने अस्पताल अधीक्षक कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया. छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन की तरफ से मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी, जिसे लेकर फर्स्ट इयर के छात्र राजीव रंजन ने खुदकुशी कर ली है।

अस्पताल में छात्रों का हंगामा: वहीं घटना के बाद सैकड़ो की तादाद में पहुंचे छात्रों ने मायागंज अस्पताल में घंटों जमकर हंगामा किया. बता दें कि भागलपुर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के 50वें वर्षगांठ के उपलक्ष में नौलखा परिसर में अस्पताल प्रशासन की तरफ से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. वहां भी पहुंच कर सैकड़ो की तादाद में छात्रों ने जमकर हंगामा किया. फिलहाल मामले को लेकर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आत्महत्या का कारण क्या है. आक्रोशित एमबीबीएस छात्रों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन हॉस्टल एवं अन्य सुविधा मुहैया नहीं करा रही है।

मेडिकल छात्रों ने किया हंगामा: आक्रोशित एमबीबीएस छात्रों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए हैं. मामले को लेकर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्र ने इतान बड़ा कदम क्यों उठाया. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की जांच कर रही है. छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है. वो भागलपुर के लिए निकल गए हैं।

 

Related Posts

‘मीठा’ होगा बिहार का भविष्य! ईखायुक्त अनिल झा ने गांधी मैदान में परखी गन्ना उद्योग की चमक; हसनपुर चीनी मिल की ‘सब्सिडी’ वाली खेती बनी मिसाल

HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

Continue reading
गांधी मैदान में ‘रोबोट’ और AI का जलवा! मंत्री संजय सिंह टाइगर ने किया स्किल डेवलपमेंट स्टॉल का आगाज़; बिहार के युवाओं के लिए खुले ‘आत्मनिर्भर’ रोजगार के द्वार

HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *