रोहतास में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के चार लोगों की झुलसकर मौत

रोहतास में बड़ा हादसा हुआ है. यहां नोखा प्रखंड के रोपहथा गांव में भीषण आग लग गयी. महादलित दिनेश राम की झोपड़ी नुमा घर में आग लगी और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसमें झुलसकर तीन बच्चों और एक महिला की मौत हो गई।

मृतकों की शिनाख्त दिनेश राम की दूसरी पत्नी हसीना खातून, दिनेश राम की तीन पुत्री ममता कुमारी (11 वर्ष), किरण कुमारी (8 वर्ष) तथा अकोला कुमारी (3 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं इस हादसे में एक पुरुष तथा एक महिला भी झुलस गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक ही घर के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है।

बताया जाता है कि फुस की झोपड़ी में आग लगी. जब हादसा हुआ तो लोग इधर-उधर आग बुझाने को लेकर भागने लगे. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की दी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची. जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक 6 लोग इसमें बुरी तरह झुलस चुके थे. 4 की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घायल मंटु राम तथा सुलोचना देवी को सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसमें मंटु राम की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

Related Posts

बिहार में ‘टेंडर माफिया’ पर EOU का कड़ा पहरा! सरकारी ठेकों के लिए बनी 5 सदस्यीय ‘स्पेशल टीम’; अवैध खनन में 325 करोड़ के राजस्व का बड़ा खुलासा

Share Add as a preferred…

Continue reading
पटना में नीति आयोग का ‘महामंथन’ संपन्न! अब ‘बैंक’ नहीं, ‘वन-स्टॉप शॉप’ बनेंगे पैक्स (PACS); 10 राज्यों के सफल मॉडलों से बदलेगी बिहार के गांवों की सूरत

Share Add as a preferred…

Continue reading