दिल्ली के घंटाघर इलाके में गैस सिलेंडर फटने से मकान में लगी भीषण आग, सुरक्षित निकाले गए 16 लोग

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के घंटाघर इलाके में आज रविवार सुबह एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। सूचना पर आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर दमकल विभाग की आठ गाड़ियां भेजी गई।

मकान में फंसे 16 लोगों को बाहर निकाला गया

ताजा जानकारी के मुताबिक, एक एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट होने के बाद फ्लैट की दूसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। वहीं, इस दौरान मकान में फंसे 16 लोगों को सकुशल रेस्क्यू किया गया है। इनमें 3 पुरुष, 7 महिला और 6 बच्चे शामिल हैं।

दिल्ली के 16/51 हरफूल सिंह बिल्डिंग, पीएनबी सब्जी मंडी घंटाघर के पास एक घर में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस दौरान घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से तीन पुरुष, सात महिला और छह बच्चे घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, फ्लैट की दूसरी मंजिल पर आग लगी थी। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर कुल आठ फायर टेंडर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।

  • ये भी पढ़े..

    दिल्ली में नाबालिग की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, मेडिकल जांच के बाद जांच ने पकड़ी नई दिशा

    Share Add as a preferred…

    दिल्ली में महिला प्रोफेसर हत्याकांड का खुलासा: प्रॉपर्टी हथियाने की साजिश में पति-पत्नी गिरफ्तार, बच्चे को बनाया शक से बचने का जरिया

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *