नालंदा रेलवे कारखाना में लगी भीषण आग, दो कोच जलकर राख

नालंदा के हरनौत स्थित सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना (हरेका) में उस समय अफरातफरी मच गई. जब गुरुवार को रेल कारखाना परिसर में स्थित स्क्रैप कोच में आग लग गई. आग इतना भयंकर थी कि आसमान में धुएं का गुबार छाया रहा. करीब आधे घंटे तक लोग एक दूसरे को देख नहीं पा रहे थे. कर्मियों ने बताया कि जो डब्बा मरम्मती के लिए आता है. उसे ठेकेदार के द्वारा कर्मियों के द्वारा कटिंग की जाती है. कटिंग के दौरान ही लापरवाही से कोच में आग लग गई. इस घटना में दो कोच जलकर राख हो गया।

कारखाना में भीषण आग की सूचना दमकल कर्मी को दी गई. जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका. कारखाना कर्मियों ने बताया कि इस तरह की घटना दुर्घटनाएं कारखाना में हमेशा होती रहती है. हालाकि कारखाना में लगी आग का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में दो कोच जलकर गई है. कोच से धुएं का गुबार उठ रहा है।

घटना को लेकर मुख्य कारखाना प्रबंधक से जब बात की गई तो उन्होंने डिप्टी सीएमई से बात करने को कहा. जब डिप्टी सीएमइ से बात की गई तो उन्होंने अपने अधीनस्थ अन्य कर्मियों से बात करने को कहा. घटना के बारे में कुछ भी बोलने से बचते रहे. इसके पूर्व भी लापरवाही के चलते भयंकर आग लगी थी. जिसमें कई लाख रुपये का नुकसान हुआ था. इस बार भी आग लगने से स्क्रैप जलकर राख हो गया. जिसके चलते रेल विभाग को कई लाख रुपये का चूना लगा है।

  • Related Posts

    बेऊर जेल से बाहर आए ‘छोटे सरकार’! मोकामा में जश्न, पटना में ‘महाभोज’; बाहुबली अनंत सिंह की रिहाई से बिहार की सियासत में ‘भूचाल’

    HIGHLIGHTS: बाहुबली विधायक की ‘ग्रैंड’…

    Continue reading
    वैशाली के लोदीपुर में ‘खूनी’ बवाल! जमीन विवाद में पत्थरबाजी, लूट और आगजनी; फर्नीचर दुकान फूँकी, वायरल वीडियो ने खोली कानून-व्यवस्था की पोल

    HIGHLIGHTS: हाजीपुर के गरौल में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *