सुल्तानगंज में कांवरियों का जनसैलाब: पहली सोमवारी से एक दिन पहले ही एक लाख से अधिक कांवरिये हुए रवाना

सुल्तानगंज, 14 जुलाई 2025 | सावन की पहली सोमवारी से एक दिन पहले रविवार को सुल्तानगंज में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि गंगा घाट से लेकर कांवरिया पथ तक भगवा रंग में रंगा नजर आया। रविवार सुबह 3 बजे से ही गंगा घाट पर डाक कांवरियों और सामान्य कांवरियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी, जो देर रात तक लगातार जारी रही।

गंगा घाट से बाबा धाम तक रवाना हुए 1.37 लाख से अधिक कांवरिये

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शाम 6 बजे तक कुल 1,37,876 कांवरिये गंगा जल भरकर बाबा वैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हो चुके थे। इनमें 4269 डाक कांवरिये शामिल हैं, जिनमें से 118 महिला डाक बम भी थीं। सभी डाक कांवरिये सोमवार को बाबा वैद्यनाथधाम में जलार्पण करेंगे।

शनिवार देर रात से ही शुरू हो गई थी भीड़

शनिवार की रात 2 बजे से ही डाक बम गंगा घाट पर जुटने लगे थे। एक-एक करके घाट पर उमड़ती श्रद्धा की लहरों ने पूरे सुल्तानगंज को भक्ति के रंग में रंग दिया। बोल बम, हर हर महादेव और जय शिव शंकर के नारों से गलियां गूंजती रहीं।

प्रशासनिक इंतजाम भी दिखे प्रभावी

संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा की गई तैयारियां भी असरदार साबित हुईं। गंगा घाट से लेकर कांवरिया पथ तक पुलिस बल की व्यापक तैनाती रही। गंगा घाटों पर गोताखोर और एसडीआरएफ की टीमें तैनात थीं, जो लगातार निगरानी कर रही थीं।

श्रद्धा में एकता की मिसाल

सुल्तानगंज में उमड़े श्रद्धालुओं की भीड़ में न तो क्षेत्रीय भेद दिखा, न भाषा का फर्क। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल, मध्य प्रदेश, असम जैसे राज्यों से आए शिवभक्त एक ही सुर में “बोल बम-बोल बम” का उद्घोष करते हुए बाबा धाम की ओर बढ़ते रहे।


 

  • Related Posts

    पीरपैंती में सेवा की सरिता! स्वर्गीय अनुराधा खेतान की याद में दिव्यांगों और गरीबों को मिला संबल; सिलाई मशीन और व्हीलचेयर का वितरण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सबौर में क्रिकेट का रोमांच! शाहनवाज हुसैन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह; बोले- “नशे से दूर रहें युवा, खेल से संवरेगा भविष्य”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *