कमरगंज गांव में शहीद भगत सिंह जयंती समारोह, ग्रामीणों ने लिया संविधान बचाने का संकल्प

भागलपुर।सुल्तानगंज प्रखंड के कमरगंज पंचायत में रविवार को शहीद भगत सिंह की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत मुखिया भरत कुमार ने की जबकि संचालन चन्द्रहास यादव ने किया।

मंच पर रहे कई गणमान्य लोग

इस मौके पर राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बांका जिला प्रभारी दिवाकर कुशवाह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ पूर्व प्रोफेसर शालिग्राम यादव, पूर्व प्राचार्य उमेश बोध, पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी (BSNL) अखलेसर पासवान, पूर्व SBI असिस्टेंट मैनेजर अजब लाल यादव, पूर्व अभियंता शिवनंदन ठाकुर, समाजसेवी महेश अंबेडकर और शंकर दास मंचासीन रहे।

पुष्पांजलि और संकल्प

कार्यक्रम की शुरुआत मैसासूर और शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने अपनी कुर्बानी से आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी। वहीं, मैसासूर की शहादत को भी याद किया गया।

संविधान बचाने का आह्वान

मुख्य अतिथि दिवाकर कुशवाह ने कहा कि आज भारत के संविधान को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि हमें डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान की रक्षा के लिए संगठित होना होगा। उन्होंने कहा—
“यह संविधान हमारी असली ताकत है। इसे बचाना हर नागरिक का कर्तव्य है।”

ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी

समारोह में कमरगंज के ग्रामीण जयमल यादव, मुकेश साह, मंदिर यादव, संजय साह, अरविंद यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने शहीदों के आदर्शों पर चलने और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, अश्विनी चौबे ने सरकार को दी नसीहत—“पहले रैन बसेरा बनाइए, फिर गरीबों को हटाइए, अन्याय बर्दाश्त नहीं”

    Continue reading