पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाएं करेगी करवा चौथ का व्रत, जाने कब होगा चांद का दीदार

पटना: करवा चौथ के त्योहार को लेकर सुहागिन महिलाओं में उत्साह है। आज देश भर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। इस त्योहार को करक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन चंद्रमा की पूजा करने का विधान है।

सुहागिन महिलाएं दिन भर निर्जला उपवास रखने के बाद शाम में चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देती है। माना जाता है की करवा चौथ का व्रत करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत करती है।

पति और पत्नी के पवित्र बंधन का त्योहार करवा चौथ का आपना खास महत्व है। इस दिन विवाहित हिंदू महिलाएं करवा माता, भगवान शिव, और चंद्रमा की पूजा करती है। अपने पति के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए महिलाएं पुरे मन से करवा चौथ पर निर्जला उपवास करती हैं और महिलाएं चंद्रमा को देखने के बाद अपना उपवास तोड़ती हैं, जो हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार सबसे महत्वपूर्ण है। माना जाता है कि यह त्योहार उनके वैवाहिक जीवन में शांति, खुशी और आनंद लाता है।

इस करवा चौथ चांद के दिदार के लिए विवाहित जोड़ो को खुब इंतजार करना होगा, बता दे की इस साल करवा चौथ का चांद रात 8 बज कर 15 मिनट पर दिखेगा। माना जाता है की चांद की पूजा के बाद ही करवा चौथ की पूजा सफल मानी जाती है। आज मृगशिरा नक्षत्र में सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत योग का सुयोग बन रहा है, यानी की साक्षात भगवान गणेश की ‘ बरसेगी।

  • Related Posts

    बिहार राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी यादव की ‘मिशन 41’ बैठक, एआईएमआईएम के समर्थन पर सस्पेंस

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *