प्यार में बांग्लादेश से भारत में घुस आई शादीशुदा महिला, जानें कैसे चढ़ गई पुलिस के हत्थे

पाकिस्तान और बांग्लादेश की ओर से भारत में अवैद्य रूप से घुसपैठ का मामला कोई नया नहीं है। विभिन्न मौकों पर पुलिस की ओर से अवैद्य घुसपैठियों को पकड़ा जाता रहा है। इस तरह का ताजा मामला त्रिपुरा से निकलकर सामने आया है। यहां एक बांग्लादेशी शादीशुदा महिला अपने भारतीय प्रेमी के लिए अवैद्य रूप से सीमा पार कर के धर्मनगर जिले में आ पहुंची। हालांकि, पुलिस ने समय रहते ही महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे हुआ प्रेम

स्थानीय पुलिस की ओर से शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार, धर्मनगर उपमंडल के फुलबारी में आयुर्वेद की दवाएं देने वाला 34 साल का विवाहित शख्स नूर जलाल आए दिन बांग्लादेश के मौलवी बाजार में जाया करता था। इसी दौरान वह बांग्लादेश के एक गांव में 24 साल की फातिमा नुसरत नामक विवाहित महिला के संपर्क में आया। यहां नुसरत को नूर से प्यार हो गया। इसके बाद फातिमा 15 दिनों पहले बांग्लादेश से निकलकर नूर से शादी करने अवैध तरीके से धर्मनगर पहुंच गयी।

ऐसे पकड़ी गई

पुलिस ने बताया है कि बांग्लादेश से अवैद्य रूप से भारत में एंट्री करने वाली फातिमा नूर के साथ धर्मनगर के फुलबारी में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि हाल ही में उन्हें सूचना मिली कि एक बांग्लादेशी महिला इलाके में रह रही है। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और उस महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि फातिमा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है लेकिन नूर फरार हो गया है।

सीमा हैदर भी आई थी भारत

इससे पहले पाकिस्तान से नेपाल की रास्ते भारत में आई सीमा हैदर भी काफी चर्चा में रही थी। बता दें कि सीमा के 4 बच्चे हैं और उसे ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते सचिन मीना नाम के लड़के से प्यार हो गया। इसके बाद सीमा अपने पति को छोड़कर अवैद्य रूप में भारत में आकर रहने लगी थी।

  • Related Posts

    ​Bihar Politics: बिहार में ‘खेला’ शुरू! नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बीजेपी के मुख्यमंत्री की सुगबुगाहट; जानें क्या है दिल्ली का ‘मेगा प्लान’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *