साहिबगंज स्टेशन पर कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली पिलाकर मनोज मंडल की हत्या, पत्नी भी तीन महीने से लापता

भागलपुर। कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के रहने वाले मनोज मंडल की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि मनोज को साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली पिलाई गई, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान मौत हो गई।

10 दिन से लापता था मनोज

परिजनों के अनुसार, मनोज मंडल पिछले 10 दिनों से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद कहलगांव थाना पुलिस ने सूचना दी कि वह नशे की हालत में मिला है। पुलिस ने उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत से पहले बताई थी पूरी बात

परिजनों ने दावा किया कि भागलपुर लाते समय मनोज ने खुद बताया था कि साहिबगंज स्टेशन पर किसी ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई थी, जिसके बाद से उसे कुछ याद नहीं।

पत्नी भी रहस्यमयी तरीके से लापता

इस घटना ने और रहस्य गहरा दिया है क्योंकि मनोज की पत्नी भी पिछले तीन महीने से लापता है। परिजनों ने इसकी जानकारी बरारी थाना पुलिस को पहले ही दी थी, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला।

परिवार में मातम, जांच की मांग

अचानक मौत और पत्नी की गुमशुदगी ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों ने पुलिस से मामले की गहन जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना मेट्रो निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, बेली रोड पर बढ़ेगी घेराबंदी; ट्रैफिक डायवर्जन प्लान पर मंथन

    Share Add as a preferred…

    प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर मंदिर में कराई शादी; बेतिया की घटना चर्चा में

    Share Add as a preferred…