तेजस्वी यादव को सीएम बनाने की वकालत करने वाले मांझी भी अब बोलने लगे बीजेपी की भाषा, इस्तीफा मांग रहे

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग को लेकर सूबे की सियासत गरमा गई है। इस मामले पर अब ‘हम’ संरक्षक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है।हम’ संरक्षक जीतन राम मांझी ने कहा है कि नैतिकता का तकाजा है कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को इस्तीफा दे देना चाहिए। जीतन राम मांझी ने पुराने दिनों की याद को ताजा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेरा इस्तीफा ले लिया था लेकिन आज वही मुख्यमंत्री हैं लिहाजा चार्जशीटेट डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का इस्तीफा लेना चाहिए।

जीतन राम मांझी ने ये भी कहा कि पिछली मर्तबा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसी मुद्दे को लेकर महागठबंधन से नाता तोड़ा था। अगर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इस्तीफा नहीं देते हैं तो फिर मुख्यमंत्री कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री को डिप्टी सीएम से इस्तीफा मांगना चाहिए।

जीतन राम मांझी ने ये भी कहा कि मुझे महागठबंधन से बाहर किया गया लेकिन हमने मर्ज नहीं किया। वहीं, लालू प्रसाद के दोनों लाल यानी डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और मंत्री तेजप्रताप यादव के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधानसभा आने पर जीतन राम मांझी ने कहा कि अच्छी बात है, ये सब बनाकर रखना चाहिए।

  • ये भी पढ़े..

    भारी बारिश से भागलपुर में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड 85 सेंटीमीटर बढ़ा, निचले इलाकों में बढ़ी चिंता

    Share Add as a preferred…

    B-1 बॉम्बर से ईरान के सैन्य ठिकानों पर अमेरिकी हमला, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *