मालदा रेल मंडल की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 503 बिना टिकट यात्रियों से ₹4.33 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला

मालदा: पूर्व रेलवे के मालदा रेल मंडल द्वारा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को मालदा मंडल में एक विशेष एवं सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ा गया।

यह अभियान मालदा के मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री कार्तिक सिंह के पर्यवेक्षण में चलाया गया। विशेष टिकट जांच अभियान भागलपुर–कहलगांव रेलखंड पर चलने वाली विभिन्न ट्रेनों में संचालित किया गया।

अभियान का नेतृत्व मुख्य टिकट निरीक्षक (CIT/भागलपुर) श्री दिलीप चौरसिया ने किया। उनके साथ वाणिज्य निरीक्षक, टिकट जांच स्टाफ तथा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों की एक विशेष टीम तैनात रही। संयुक्त टीम की सतर्कता और समन्वित कार्रवाई से यात्रियों में अनुशासन बनाए रखने में सफलता मिली।

इस एक दिवसीय सघन जांच अभियान के दौरान 503 मामलों में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पकड़ी गई, जिनसे कुल ₹4,33,075/- रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई मालदा मंडल की बिना टिकट यात्रा के प्रति सख्त नीति को दर्शाती है।

टिकट जांच दल में शामिल श्री सुभाष झा ने सबसे अधिक मामलों का पता लगाते हुए ₹58,330/- रुपये का अधिकतम जुर्माना वसूला। उनकी इस उपलब्धि को उत्कृष्ट सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण बताया गया।

मालदा रेल मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध एवं उचित टिकट के साथ ही यात्रा करें तथा रेलवे प्रशासन को अनुशासन और सुरक्षित रेल यात्रा बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। मंडल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह के सघन जांच अभियान जारी रहेंगे।

  • Related Posts

    लक्ष्मीपुर में ‘अपहरण’ का द एन्ड: बंगाल के व्यवसायी को स्कॉर्पियो से ले जा रहे थे अपराधी; पुलिस ने दबोचा, बेहोश करने वाली गोलियां मिलीं

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नालंदा की बेटियों के लिए खुशखबरी: बिंद में खुलेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’; एथलेटिक्स, फुटबॉल और तीरंदाजी की मिलेगी फ्री ट्रेनिंग, हॉस्टल भी तैयार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading