पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा “वंदे मातरम्” के 150 वर्षीय स्मरणोत्सव का सामूहिक गायन कार्यक्रम के साथ श्रद्धापूर्वक आयोज
भारत के राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्ष-व्यापी स्मरणोत्सव का शुभारम्भ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 7 नवम्बर 2025 को प्रातः 09:30 बजे नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम से किया गया।
“वंदे मातरम्”, जिसे बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने 7 नवम्बर 1875 को रचा था, सर्वप्रथम साहित्यिक पत्रिका बंगदर्शन में उनके उपन्यास आनन्दमठ के अंतर्गत प्रकाशित हुआ तथा बाद में 1882 में एक स्वतंत्र ग्रंथ के रूप में भी प्रकाशित किया गया। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्रभावना को प्रज्ज्वलित करने वाले इस अमर गीत को 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रीय गान “जन गण मन” के समान दर्जा प्रदान किया गया। यह आज भी देशभर में एकता, देशभक्ति एवं सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है।
*पूर्व रेलवे के मालदा मंडल में श्री मनीष कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक (DRM), मालदा ने मालदा टाउन रेलवे स्टेशन* पर आयोजित सामूहिक गायन कार्यक्रम में भाग लेकर इस ऐतिहासिक अवसर का स्मरण किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व में वरिष्ठ शाखा अधिकारियों, रेलवे कर्मचारियों, मंडल रेलवे अस्पताल/मालदा के डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स (मालदा जिला), NCC कैडेट्स तथा यात्रियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 200 प्रतिभागियों ने एक साथ “वंदे मातरम्” का गायन कर स्टेशन परिसर को राष्ट्रभक्ति की भावना से आलोकित कर दिया। यह कार्यक्रम 7 नवम्बर 2025 से 7 नवम्बर 2026 तक चलने वाले वर्ष-व्यापी राष्ट्रीय स्मरणोत्सव के औपचारिक शुभारम्भ का प्रतीक रहा।
इसी भावना के अनुरूप, *मंडल के कुल 66 स्टेशनों—जिनमें न्यू फरक्का, जंगीपुर रोड, साहिबगंज, भागलपुर, कहलगाँव, जमालपुर, गोड्डा सहित अन्य स्टेशन में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया* , जहाँ स्टेशन अधीक्षकों, स्टेशन मास्टर, सभी विभागों के कर्मचारियों एवं स्वच्छता कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इसके अतिरिक्त *डीज़ल शेड, जमालपुर तथा डेमू शेड, साहिबगंज में भी यह आयोजन क्रमशः वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (डीज़ल), जमालपुर तथा सहायक यांत्रिक अभियंता, साहिबगंज के नेतृत्व में किया गया।* अधिकारियों, स्काउट्स एवं गाइड्स तथा स्टाफ ने उत्साहपूर्वक राष्ट्रीय गीत को सामूहिक रूप से गाकर राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
पूर्व रेलवे के मालदा मंडल सदैव राष्ट्रीय पर्वों एवं अभियानों को गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाता आया है और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों द्वारा कर्मचारियों एवं यात्रियों में सांस्कृतिक जागरूकता और सहभागिता को सतत प्रोत्साहित करता रहेगा।


