मंगलवार को मनाया जाएगा मकर संक्रांति का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

14 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि मंगलवार देर रात 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। 14 जनवरी को सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पुष्य नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा मंगलवार को मकर संक्रांति है। 14 जनवरी को प्रयागराज में कुंभ महापर्व का प्रथम शाही स्नान किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

14 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

  • माघ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि- 14 जनवरी 2025 को देर रात 3 बजकर 22 मिनट तक
  • पुनर्वसु नक्षत्र- 14 जनवरी 2025 को सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पुष्य नक्षत्र लग जाएगा
  • आर्द्रा नक्षत्र- 13 जनवरी 2025 को सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र लग जाएगा
  • 14 जनवरी 2025 व्रत-त्यौहार- मकर संक्रांति, प्रयागराज में कुंभ महापर्व का प्रथम शाही स्नान

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर बाद 03:07 से शाम 04:26 तक
  • मुंबई- दोपहर बाद 03:34 से शाम 04:57 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:07 से शाम 04:25 तक
  • लखनऊ- दोपहर 02:54 से शाम 04:16 तक
  • भोपाल- दोपहर बाद 03:12 से शाम 04:33 तक
  • कोलकाता- दोपहर 02:29 से दोपहर बाद 03:50 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:31 से शाम 04:52 तक
  • चेन्नई- दोपहर बाद 03:09 से शाम 04:35 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:14 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:45 pm
  • Related Posts

    भागलपुर के शंकर धाम में महाशिवरात्रि की धूम: बाबा का होगा भव्य श्रृंगार और रुद्राभिषेक; भूत-प्रेत की टोली के साथ निकलेगी अनोखी बारात

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नाथनगर में शिव-शक्ति की आराधना: बेलखुरिया के धागड़ बाबा मंदिर में शिव-पार्वती प्राण प्रतिष्ठा; ग्रामीणों के सहयोग से संवर गया पुराना मंदिर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *