जामताड़ा में बड़ा ट्रेन हादसा, आग लगने की सूचना पर कूदे यात्री, 12 लोगों की दर्दनाक मौत

झारखंड के जामताड़ा से एक बड़ी खबर आ रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, जामताड़ा के कलझारिया स्टेशन के पास झाझा-आसनसोल ट्रेन की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, अंग एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना मिलने पर ट्रेन को अचानक रोक दिया गया। आग लगने की सूचना पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्री इधर-उधर कूदने लगे। इस बीच सामने से आ रही झाझा-आसनसोल ट्रेन यात्रियों के ऊपर से गुजर गई।

इस हादसे में अबतक कुल 12 लोगों की मौत होने की सूचना है वहीं, कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर मिल रही है। मामले की सूचना मिलने ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन पहुंच चुका है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

अंग एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना पर ट्रेन को अचानक रोक दिया गया। इस बीच आग लगने की सूचना से डरे-सहमे यात्री ट्रेन से कूद गये। इस बीच सामने से आ रही झाझा-आसनसोल ट्रेन यात्रियों के ऊपर से गुजर गई। इससे अबतक 12 लोगों के दर्दनाक मौत हो गई।

ये भी पढ़े..

बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

Share Add as a preferred…

बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

Share Add as a preferred…