सुपौल में रिटायर्ड डॉक्टर के घर भीषण डकैती, 50 लाख से अधिक की संपत्ति लूटी

राघोपुर (सुपौल)। थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में रविवार देर रात बदमाशों ने सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. तेजनारायण चौधरी के घर भीषण डकैती को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने डॉ. चौधरी के पुत्र साकेत नारायण उर्फ बबलू को बंधक बनाकर जमकर मारपीट की और डेढ़ घंटे तक लूटपाट करते रहे।

डॉ. चौधरी सपरिवार कुछ दिन पहले किसी काम से बाहर गए थे, घर पर सिर्फ उनका पुत्र बबलू मौजूद था। रात को सात की संख्या में आए बदमाशों ने गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और हथियार के बल पर साकेत को बंधक बना लिया। बदमाश नकदी और आभूषण समेत 50 लाख से अधिक की संपत्ति लूटकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी शैशव यादव ने बताया कि घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है और पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। जल्द ही डकैतों की गिरफ्तारी का दावा भी किया गया है।


 

  • Related Posts

    समृद्धि यात्रा में खगड़िया को बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 304 करोड़ की 319 योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में ‘गैस’ पर पैनिक न हों! DM की हाई-लेवल मीटिंग में बड़ा खुलासा— “जरूरत से दोगुना स्टॉक, फिर भी 3 दिन का बैकलॉग; जानें क्यों मची है हाय-तौबा?”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *