कोहरे की वजह से बड़ा सड़क हादसा, पिकअप वैन और ट्रक में जोरदार टक्कर

बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में आज सुबह कोहरे के कारण हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।

यह घटना हाजीपुर-मुजफ्फरपुर निर्माणाधीन फोर लेन पर मधुबनी के पास हुई। तड़के एक ट्रक और एक पिकअप वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में पिकअप वाहन में सवार खलासी की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कोहरा हादसे की मुख्य वजह हो सकता है।

  • Related Posts

    मालदा मंडल में बड़ा सिग्नलिंग अपग्रेड: नवपाड़ा महिषासुर हॉल्ट पर IBS प्रणाली शुरू, ट्रेन संचालन होगा और तेज व सुरक्षित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    गर्मी से पहले ही तैयारी पूरी: पूर्व रेलवे ने स्टेशनों पर लगाए सैकड़ों वाटर कूलर, यात्रियों को मिलेगी राहत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *