समस्तीपुर DM का बड़ा आदेश: मतगणना के बाद विजय जुलूस पर पूरी तरह रोक, शहर में लागू होगी निषधाज्ञा

समस्तीपुर/मधुबनी 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों से पहले समस्तीपुर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। मतगणना के बाद किसी भी तरह का विजय जुलूस या भीड़ जुटाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा ने साफ कहा है कि आदर्श आचार संहिता 16 नवंबर तक लागू है, और किसी भी उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

विजय जुलूस, नारेबाज़ी, भीड़—सब पर रोक

डीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी कर दिया है।
समस्तीपुर कॉलेज और आसपास के इलाकों में मतगणना के दिन निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

डीएम का आदेश:

  • कोई जुलूस नहीं
  • कोई रोड शो नहीं
  • कोई सार्वजनिक जश्न नहीं
  • उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

एसपी अरविंद प्रताप सिंह के साथ संयुक्त निर्देश जारी कर सभी अनुमंडल और पुलिस अधिकारियों को कड़ी निगरानी में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया है।

मतगणना से पहले किलेबंदी—3-लेयर सुरक्षा में बंद EVM

समस्तीपुर में 6 नवंबर को हुई वोटिंग के बाद सभी EVM- VVPAT को जितवारपुर स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है।
यहां सुरक्षा के इंतज़ाम किसी सैन्य ऑपरेशन से कम नहीं:

सुरक्षा व्यवस्था:

  • पहला लेयर: केंद्रीय अर्धसैनिक बल
  • दूसरा लेयर: बिहार पुलिस के जवान
  • तीसरा लेयर: स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर पैरा मिलिट्री फोर्स

➡ कुल 200 CCTV कैमरे रियल-टाइम निगरानी कर रहे हैं।
➡ हर विधानसभा के प्रत्याशी के दो-दो प्रतिनिधि लगातार मॉनिटरिंग में लगे हैं।
➡ EVM को डबल लॉक सिस्टम में सील किया गया है।

सुबह 8 बजे से शुरू होगी गिनती, 9 बजे से रुझान

कल सुबह 6 बजे तक सभी कर्मियों को रिपोर्ट करना है।
8 बजे मतगणना शुरू होगी और 9 बजे से पहले रुझान आने लगेंगे
सबसे पहले कल्याणपुर विधानसभा के रुझान दिखाई देंगे।
दोपहर होते-होते नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो जाएगी।

हर विधानसभा के लिए 14 टेबल, सबसे ज्यादा 29 राउंड रोसड़ा में

समस्तीपुर जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में वोटों की गिनती इस तरह होगी:

राउंड्स की संख्या:

  • रोसड़ा: 29
  • वारिसनगर: 28
  • कल्याणपुर: 28
  • उजियारपुर: 26
  • हसनपुर: 26
  • मोरवा: 24
  • विभूतिपुर: 24
  • समस्तीपुर: 23
  • सरायरंजन: 23
  • मोहिउद्ददीननगर: 22

हर विधानसभा में 14 टेबलों पर एक साथ वोटों की गिनती होगी।

मधुबनी में भी तैयारियां पूरी—3-लेयर सुरक्षा, 200 मीटर तक निषेधाज्ञा

14 नवंबर को मधुबनी के आरके कॉलेज कैंपस में 10 विधानसभा सीटों की मतगणना होगी।
जिला प्रशासन ने यहां भी 3-लेयर सुरक्षा लागू की है।

  • 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा
  • स्ट्रॉन्ग रूम पर हाई-टेक निगरानी
  • जश्न-जुलूस पर कड़ा प्रतिबंध

जिला सूचना पदाधिकारी परिमल कुमार ने बताया कि प्रशासन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तरह तैयार है।

  • Related Posts

    नवगछिया में ‘खून से रंगी’ होली! 3 दोस्तों को मारी गोली, 2 की मौत; खगड़िया से ससुराल आए युवकों के साथ खौफनाक वारदात

    Share Add as a preferred…

    Continue reading