औरंगाबाद में बड़ी नक्सली साजिश नाकाम, पुलिस ने 3 किलो का IED किया बरामद

बिहार में उग्रवाद प्रभावित औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को 01 प्रेशर आईईडी विस्फोटक बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने बताया कि जिले में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने के लिए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं जिला पुलिस लगातार एन्टी नक्सल अभियान चला रही है। इसी क्रम में बुधवार को सूचना के आधार पर औरंगाबाद पुलिस की टीम एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल टीम की कोबरा-205, बटालियन ने संयुक्त रूप से मदनपुर थानान्तर्गत चकरबंधा नजदीक बंसडीह के क्षेत्र में छापेमारी की।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके से 01 प्रेशर आईईडी (03) किलोग्राम बरामद किया गया। बरामद प्रेशर आईईडी को यथावत स्थान पर ही सुरक्षात्मक तरीके से विनष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई से नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा हुआ है।नक्सली गतिविधि पर अंकुश लगाए जाने को लेकर लगातार छापामारी अभियान जारी है।

  • Related Posts

    ‘नियोजक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत भागलपुर में जिला स्तरीय एकदिवसीय नियोजन मेला आयोजित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    वक़्फ़ कमिटी गठन को लेकर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में असंतोष, प्रक्रिया पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *