कतर में बड़ा सैन्य हादसा: ट्रेनिंग मिशन के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 की मौत

Qatar के समुद्री क्षेत्र में एक बड़ा सैन्य हेलीकॉप्टर हादसा हुआ, जिसमें सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब हेलीकॉप्टर नियमित ट्रेनिंग मिशन पर था। इस घटना ने कतर और Turkey दोनों देशों को झकझोर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हेलीकॉप्टर कतर सशस्त्र बलों का था और उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने से वह समुद्र में गिर गया। हेलीकॉप्टर में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 4 कतर के सैन्य कर्मी, 1 तुर्की का सैनिक और तुर्की की रक्षा कंपनी ASELSAN के 2 तकनीकी कर्मचारी शामिल थे।

रेस्क्यू ऑपरेशन और जांच शुरू

हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू टीमों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और समुद्र से सभी शव बरामद कर लिए गए। यह उड़ान कतर और तुर्की के संयुक्त सैन्य सहयोग कार्यक्रम के तहत हो रही थी, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच सैन्य तालमेल को मजबूत करना था।

तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

सुरक्षा पर उठे सवाल

कतर सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है, लेकिन अंतिम रिपोर्ट जांच के बाद ही सामने आएगी।

इस हादसे ने एक बार फिर सैन्य उड़ानों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, दोनों देशों ने साफ किया है कि इस घटना का उनके रक्षा सहयोग पर कोई असर नहीं पड़ेगा और संयुक्त मिशन जारी रहेंगे।

  • Related Posts

    ‘मीठा’ होगा बिहार का भविष्य! ईखायुक्त अनिल झा ने गांधी मैदान में परखी गन्ना उद्योग की चमक; हसनपुर चीनी मिल की ‘सब्सिडी’ वाली खेती बनी मिसाल

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading
    गांधी मैदान में ‘रोबोट’ और AI का जलवा! मंत्री संजय सिंह टाइगर ने किया स्किल डेवलपमेंट स्टॉल का आगाज़; बिहार के युवाओं के लिए खुले ‘आत्मनिर्भर’ रोजगार के द्वार

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading