बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: 15 दिनों में 347 अपराधी गिरफ्तार, 2,500 कुर्की-जब्ती; सोशल मीडिया पर भी कसा शिकंजा

पटना: बिहार पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पिछले 15 दिनों के दौरान राज्यभर में की गई कार्रवाई में पुलिस पर हमले सहित विभिन्न आपराधिक मामलों के 347 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) के.एस. अनुपम ने दी।

2,500 कुर्की-जब्ती की कार्रवाई, 5,000 से ज्यादा गवाही

एडीजी ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान फरार अपराधियों के खिलाफ करीब 2,500 कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। वहीं मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा 5,000 से अधिक मामलों में न्यायालय में गवाही दी गई।

गंभीर मामलों में दोषियों को मिली कड़ी सजा

के.एस. अनुपम ने कहा कि पॉक्सो (POCSO) और अन्य गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी के कारण कई दोषियों को अदालत से 20 वर्ष तक की सजा दिलाई गई है। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस का लक्ष्य केवल अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि उन्हें न्यायालय से सजा दिलाना भी है।

रियल-टाइम मॉनिटरिंग से बढ़ी निगरानी

एडीजी ने बताया कि पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य के सभी थानों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। इससे कानून-व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है और पुलिस की जवाबदेही भी बढ़ी है।

सोशल मीडिया पर भी पुलिस की सख्त नजर

सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर कार्रवाई करते हुए पिछले 15 दिनों में करीब 100 एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भ्रामक, आपत्तिजनक या कानून का उल्लंघन करने वाली ऑनलाइन गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा रही है।

स्कूल-कॉलेजों में चलेगा जागरूकता अभियान

महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बिहार पुलिस जल्द ही राज्यभर के स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के तहत विद्यार्थियों को कानून, उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों की जानकारी दी जाएगी ताकि वे जागरूक नागरिक बनें और महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति संवेदनशील रहें।

अपराध के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

बिहार पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध पर नियंत्रण और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    पटना कारोबारी हत्याकांड में बड़े खुलासे, ऑटो में लिखी गई थी बंटी यादव की मौत की पूरी पटकथा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में सरकारी जमीन की मापी के दौरान बवाल! महिला CO और पुलिस टीम पर हमला, पूर्व मुखिया समेत 9 घायल; मुख्य आरोपी पर केस दर्ज

    Share Add as a preferred…