पटना।नीट छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के मामले में जांच कर रही एसआईटी को एक अहम सुराग मिला है। पीड़िता के कपड़ों पर मिला स्पर्म 18 से 21 वर्ष की उम्र के युवक का बताया जा रहा है। यह खुलासा डीएनए प्रोफाइलिंग के दौरान हुआ है।
हालांकि, इस संबंध में एसआईटी के अधिकारी फिलहाल कोई आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं, लेकिन जांच से जुड़े सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।
जांच का दायरा सिमटा, युवकों पर नजर
डीएनए फ्रेमिंग के बाद अब जांच का फोकस इसी आयु वर्ग के युवकों पर आ गया है।
अब तक एक दर्जन से अधिक युवकों के ब्लड सैंपल लेकर उन्हें डीएनए जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) भेजा गया है।
हालांकि, इन सैंपल की रिपोर्ट अभी एसआईटी को नहीं मिली है। साथ ही, पीड़िता के विसरा की रिपोर्ट और एम्स से मांगी गई सेकंड ओपिनियन भी अब तक लंबित है।
पांच संदिग्ध हिरासत में
सूत्रों के मुताबिक, शक के आधार पर एसआईटी ने दो और संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
अब तक कुल पांच युवकों से पूछताछ की जा चुकी है।
जांच एजेंसी को उम्मीद है कि डीएनए रिपोर्ट आने के बाद इस सनसनीखेज मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।
जांच जारी है, आगे और तथ्य सामने आने की संभावना है।


