दिशा पटानी के घर फायरिंग मामले में बड़ी सफलता, एनकाउंटर में दोनों शूटर ढेर

गाजियाबाद, 17 सितंबर।बरेली में अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी रविन्द्र उर्फ कल्लू (रोहतक निवासी) और अरुण (सोनीपत निवासी) को मार गिराया गया।

यह कार्रवाई यूपी एसटीएफ, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त टीम ने की। मुठभेड़ के दौरान मौके से ग्लॉक और जिगाना पिस्टल समेत कई कारतूस बरामद किए गए।

गोल्डी बरार-रोहित गोदारा गैंग से जुड़े थे दोनों

पुलिस के अनुसार मारे गए दोनों आरोपी कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य थे। इन पर लंबे समय से कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था।

क्या था मामला

12 सितंबर की सुबह करीब 3:45 बजे, बरेली स्थित दिशा पटानी के घर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने करीब 9 राउंड फायरिंग की थी। इसके बाद गैंग ने सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी ली थी। हमले को अभिनेत्री की बहन खुशबू पटानी द्वारा कथावाचक प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य पर की गई टिप्पणी का बदला बताया गया था।

घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिशा पटानी के पिता व पूर्व डीएसपी जगदीश पाटनी से फोन पर बात कर परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिया था।

जांच तेज हुई

पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए 2500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे, जिसके बाद दोनों की पहचान हुई। अधिकारियों का कहना है कि एनकाउंटर के बाद अब इस गैंग की अन्य कड़ियों तक पहुंचने में तेजी आएगी और जल्द ही अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।


 

  • Related Posts

    दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading