जन सुराज को बड़ा झटका: पूर्व मंत्री मोनाजिर हसन ने पार्टी छोड़ी, ओवैसी की AIMIM में होंगे शामिल — मुंगेर से लड़ेंगे चुनाव

पटना, 13 अक्टूबर 2025।बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता मोनाजिर हसन ने सोमवार को पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। हसन अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) से जुड़कर मुंगेर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मोनाजिर हसन जन सुराज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत किशोर के साथ मंच पर मौजूद थे, लेकिन कुछ ही घंटे बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला ले लिया।

टिकट न मिलने से नाराज हुए मोनाजिर हसन

सूत्रों के मुताबिक, मोनाजिर हसन मुंगेर सीट से जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी की दूसरी सूची में उनका नाम नहीं था। इससे नाराज होकर उन्होंने प्रशांत किशोर का साथ छोड़ने का निर्णय लिया।
जन सुराज ने सोमवार को अपने 66 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जिसके दौरान पटना स्थित शेखपुरा हाउस परिसर में टिकट बंटवारे को लेकर कई दावेदारों ने खूब हंगामा और नारेबाजी भी की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीके के साथ बैठे, फिर लिया बड़ा फैसला

जब प्रशांत किशोर उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर रहे थे, उसी वक्त मोनाजिर हसन मंच पर उनके बगल में बैठे थे। लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होते ही उन्होंने जन सुराज से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

चार बार के विधायक और पूर्व सांसद रह चुके हैं हसन

मोनाजिर हसन चार बार मुंगेर से विधायक रह चुके हैं और 2009 में बेगूसराय से सांसद भी चुने गए थे।
वे राबड़ी देवी और नीतीश कुमार दोनों की सरकारों में मंत्री रह चुके हैं। हसन का AIMIM में शामिल होना चुनाव से पहले जन सुराज के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वे मुंगेर और आसपास के मुस्लिम बहुल इलाकों में पार्टी का प्रमुख चेहरा थे।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि हसन के AIMIM में जाने से मुंगेर सीट पर जन सुराज और AIMIM के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है, जबकि मुख्यधारा के गठबंधन दलों की रणनीति पर भी इसका असर पड़ना तय है।


 

  • ये भी पढ़े..

    “आलोचनाओं के बीच एक्शन में निशांत कुमार, दिल्ली से लौट सीधे पहुंचे घायलों के पास”

    Share Add as a preferred…

    बेगूसराय के गंगोत्री गंगे मॉल में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

    Share Add as a preferred…