होर्मुज स्ट्रेट में बड़ा हमला: UAE के दो तेल टैंकरों पर मिसाइल अटैक, एक नाविक की मौत; ईरान पर गंभीर आरोप

अबू धाबी/होर्मुज स्ट्रेट | पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट से बड़ी खबर सामने आई है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने आरोप लगाया है कि उसके दो तेल टैंकरों पर ईरान की क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया। इस हमले में एक नाविक की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हुए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

दोनों टैंकरों को गंभीर नुकसान

यूएई रक्षा मंत्रालय के अनुसार, Mombasa B और Al Bahyah नाम के दोनों तेल टैंकर ओमान के क्षेत्रीय जल में होर्मुज स्ट्रेट के दक्षिणी मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन पर मिसाइल हमला हुआ, जिससे दोनों जहाजों को भारी नुकसान पहुंचा और उनमें आग लग गई। बाद में आग पर काबू पा लिया गया।

एक भारतीय नाविक की मौत, कई घायल

यूएई के अनुसार, हमले में एक भारतीय क्रू सदस्य की मौत हुई है। कुल आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों में भारतीय और यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं।

ADNOC ने हमले की पुष्टि की

यूएई की सरकारी तेल कंपनी ADNOC Logistics & Services (ADNOC L&S) ने भी पुष्टि की कि उसके दोनों टैंकर प्रोजेक्टाइल की चपेट में आए और उन्हें गंभीर क्षति पहुंची। कंपनी ने नागरिक जहाजों पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राहत एवं बचाव एजेंसियों के साथ मिलकर स्थिति पर काम किया जा रहा है।

ब्रिटिश समुद्री एजेंसी ने भी दी जानकारी

यूके मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने भी होर्मुज स्ट्रेट के पास एक तेल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से हमला होने की पुष्टि की है। एजेंसी ने क्षेत्र में जहाजों को अत्यधिक सतर्क रहने की सलाह दी है।

क्षेत्रीय तनाव और गहराया

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। इस हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी इसका असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बिहार के युवक की मौत का दावा, गोपालगंज के परिवार में मातम

    Share Add as a preferred…

    वियतनाम में बड़ा हादसा: भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट पलटी, 15 की मौत; कई लापता, बचाव अभियान जारी

    Share Add as a preferred…