बजट में बड़े ऐलान: 1 अप्रैल से लागू होगा नया आयकर एक्ट, महिला उद्यमियों के लिए ‘She-Mart’, टैक्स में राहत से लेकर पर्यटन-कृषि तक बदलाव

नई दिल्ली।आज 1 फरवरी को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वां केंद्रीय बजट पेश किया। लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के समक्ष बजट रखा गया। इस दौरान सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्रिमंडल मौजूद रहा।

सरकार का कहना है कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के भविष्य का रोडमैप है। इसमें टैक्स, महिला सशक्तिकरण, पर्यटन, पर्यावरण और कृषि जैसे क्षेत्रों पर खास फोकस रखा गया है।


1 अप्रैल से लागू होगा नया आयकर एक्ट

वित्त मंत्री ने घोषणा की कि नया आयकर कानून 1 अप्रैल से लागू होगा। इससे कर व्यवस्था सरल, पारदर्शी और विवाद रहित बनेगी।


महिला उद्यमियों के लिए ‘She-Mart’

महिलाओं के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के लिए ‘She-Mart’ प्लेटफॉर्म शुरू किया जाएगा। इससे महिला स्टार्टअप्स और स्वयं सहायता समूहों को सीधा बाजार मिलेगा।


टैक्स में बड़ी राहत

विदेश यात्रा पैकेज की बिक्री पर TCS अब 2 प्रतिशत कर दी गई है, जो पहले 5 और 20 प्रतिशत थी।
मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल से मिलने वाले ब्याज पर अब इनकम टैक्स और TDS नहीं लगेगा।


पर्यटन और पर्यावरण को बढ़ावा

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पारिस्थितिक रूप से टिकाऊ पर्वतीय ट्रेल विकसित किए जाएंगे।
अराकू वैली और पश्चिमी घाट में भी ऐसे ट्रेल बनेंगे।
ओडिशा, कर्नाटक और केरल में कछुआ घोंसला क्षेत्रों के पास टर्टल ट्रेल्स विकसित होंगे।


कृषि में AI का उपयोग: ‘भारत विस्तार’

‘भारत विस्तार’ नामक बहुभाषी एआई टूल लाया जाएगा, जो एग्री-स्टैक पोर्टल और ICAR की कृषि तकनीकों को जोड़कर किसानों और एग्री कारोबारियों को स्मार्ट जानकारी देगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना मेट्रो निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, बेली रोड पर बढ़ेगी घेराबंदी; ट्रैफिक डायवर्जन प्लान पर मंथन

    Share Add as a preferred…

    प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर मंदिर में कराई शादी; बेतिया की घटना चर्चा में

    Share Add as a preferred…