नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो ब्राउन सुगर/स्मैक के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के 3 तस्कर गिरफ्तार

भागलपुर, 19 अगस्त 2025: नवगछिया पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी के एक बड़े गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बिहपुर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि अवध-असम ट्रेन से उतरने वाली दो संदिग्ध महिलाएँ महेन्द्रा कम्पनी की XUV 300 गाड़ी से नवगछिया की ओर जा रही हैं।

सूचना मिलते ही बिहपुर थाना की टीम ने बिहपुर पावर सब स्टेशन के सामने वाहन जाँच शुरू की। इसी दौरान उक्त गाड़ी रोकने का इशारा किया गया। वाहन चालक गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस के सहयोग से उसे और गाड़ी में सवार दोनों महिलाओं को पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान बरामद सामग्री:

  • मंगला गुरंग उर्फ मंगला राय (मणिपुर) के पास 1056.64 ग्राम ब्राउन सुगर
  • संजना थापा (मणिपुर) के पास 1047.77 ग्राम ब्राउन सुगर
  • कुल मात्रा: 2098.41 ग्राम (कीमत लगभग 3-3.5 करोड़ रुपये)
  • 3 मोबाइल फोन
  • महेन्द्रा XUV 300

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. गौतम राय, पते: घुटन मंडल, सा0-सतिश नगर, थाना पसराहा, जिला खगड़िया
  2. वाहन चालक
  3. मंगला गुरंग और संजना थापा

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि यह ब्राउन सुगर मणिपुर से नवगछिया भेजी जा रही थी, और इन्हें डिलीवरी करने के एवज में मोटी रकम दी जाती थी। इसके अलावा फरार अभियुक्त मांगन कुमार भी इस गिरोह से जुड़ा हुआ है।

इस संबंध में बिहपुर थाना में कांड सं0-205/25 दर्ज किया गया है। मामला NDPS ACT की धारा 8(C)/21(C)/25/29 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में अग्रतर कार्रवाई कर रही है।

छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी:

  • पु.नि.सह थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा, बिहपुर थाना
  • परि.पु.अ.नि. रिया कुमारी, बिहपुर थाना
  • स.अ.नि. अशोक कुमार, बिहपुर थाना
  • स.अ.नि. सुजेन्द्र विश्वास, बिहपुर थाना
  • स.अ.नि. विद्यानंद तिवारी, बिहपुर थाना
  • म.सि./512 सोनम कुमारी, बिहपुर थाना

इस बड़ी कार्रवाई में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया जा रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…